MP : मध्य प्रदेश में 1 जुलाई 2026 को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर न रुकने और खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। 30 जून को कई नए जिलों में जोरदार एंट्री करने के बाद अब आज मॉनसून अपने असली तेवर दिखाएगा। राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
MP : भोपाल ,इंदौर में मॉनसून का बेमिसाल जलवा –
पश्चिमी हिस्से में मॉनसून पूरी तरह मेहरबान है. यहां गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन कुछ जगहों पर पानी आफत भी बन सकता है. वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन और देवास जैसे जिलों में कल सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम होते-होते गरज-चमक के साथ ‘हैवी रेन’ यानी भारी बारिश का अनुमान है.
तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे मौसम सुहाना हो जाएगा. ग्वालियर, शिवपुरी, और गुना में भी धूल भरी आंधी और उमस से राहत मिलेगी. यहां हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन कुछेक जगहों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं.खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है. किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं होगी.
MP : जबलपुर , रीवा में भी बारिश रफतार रहेगी तेज –
महाकौशल और बुंदेलखंड के इलाकों में भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है । यहां भी IMD ने भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि अचानक तेज पानी गिरने से जलभराव हो सकता है. रीवा, सतना, सीधी, और सिंगरौली के साथ-साथ शहडोल और अनूपपुर में बिजली चमकने और गरज-तरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. सागर, छतरपुर, और टीकमगढ़ में भी मौसम पूरी तरह बदला रहेगा. यहां रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर चलता रहेगा.
MP : मौसम विभाग की लोगो को जरूरी सलाह –
चूंकि कल कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (Lightning) और तेज हवाएं चलने की बात कही गई है, इसलिए जब तेज बारिश हो रही हो, तो पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.
MP : तपती गर्मी से राहत मिलेगी –
कल से तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे पिछले कुछ दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी. तो कुल मिलाकर, कल का दिन चाय और पकौड़ों वाला होने वाला है, बस घर से निकलते समय थोड़ी सावधानी जरूर बरतें!











