HomeबॉलीवुडAirport पर प्रीति जिंटा की सादगी ने जीता दिल, वीडियो देख लोग...

Airport पर प्रीति जिंटा की सादगी ने जीता दिल, वीडियो देख लोग बोले- यही है असली स्टार

Airport : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर रूटीन सिक्योरिटी चेक के दौरान सुरक्षा अधिकारी ने उनसे पहचान सत्यापित करने के लिए सनग्लासेस उतारने का अनुरोध किया।
प्रीति ने बिना किसी बहस या नाराजगी के तुरंत चश्मा उतारकर सुरक्षा नियमों का पालन किया। उनका यह सहज और जिम्मेदार रवैया लोगों को काफी पसंद आ रहा है, यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नियम सबके लिए बराबर होते हैं।
Airport : कुछ यूजर्स को लगा प्रीति नाराज दिख रही

वैसे वीडियो देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि उस वक्त उनके चेहरे पर हल्की नाराजगी दिख रही है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स की तारीफ की। लोगों का कहना है कि नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए, चाहे सामने कोई आम इंसान हो या बड़ा स्टार।

Airport : सिक्योरिटी गार्ड की जमकर हुई तारीफ 

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर भी जमकर रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सिक्योरिटी गार्ड को सलाम, किसी को भी VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘अच्छा लगा कि नियमों में कोई भेदभाव नहीं किया गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘देश में हर जगह ऐसी ही बराबरी देखने को मिले, यही सही मायने में नियमों का पालन है।’

पहले भी कई बार बड़े सितारों को ऐसा करना पड़ा

वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार से एयरपोर्ट पर चश्मा उतारने के लिए कहा गया हो। इससे पहले भी कई कलाकारों को जांच के दौरान यही प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी है, जिससे साफ है कि एयरपोर्ट के नियम हर किसी पर बराबर लागू होते हैं।

सनी देओल के साथ अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी प्रीति जिंटा

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति ज़िंटा जल्द ही फिल्म ‘बटवारा 1947’ के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल , शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रीति, कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ में भी दिखाई देंगी, जो 18 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Latest News