Thursday, July 2, 2026
HomeTechnologyNothing Phone (4b) Launch से पहले लुक आया सामने,जाने यहाँ...

Nothing Phone (4b) Launch से पहले लुक आया सामने,जाने यहाँ…

दिग्गज टेक ब्रांड Nothing अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई को ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Royal Challengers Bengaluru (RCB) के साथ मिलकर आने वाले Nothing Phone (4b) RCB Edition की पहली झलक दिखाई है। यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन खास तौर पर RCB फैंस के लिए तैयार किया गया है और इसमें कंपनी के पारंपरिक डिजाइन से बिल्कुल अलग स्टाइल देखने को मिलेगा।

मैट रेड फिनिश के साथ नया डिजाइन

Nothing India ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें RCB के खिलाड़ी फोन के नए डिजाइन और मैट रेड फिनिश को पसंद करते नजर आते हैं।

इस बार कंपनी ने अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक और Glyph लाइटिंग डिजाइन से हटकर नया लुक पेश किया है। मैट रेड फिनिश RCB की टीम थीम से पूरी तरह मेल खाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्पेशल एडिशन में RCB का लोगो, कस्टम सॉफ्टवेयर थीम, एक्सक्लूसिव वॉलपेपर और लिमिटेड एडिशन पैकेजिंग भी मिल सकती है।

स्टैंडर्ड मॉडल में मिलेंगे तीन रंग

RCB Edition के अलावा Nothing Phone (4b) का रेगुलर मॉडल Black, White और Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

स्टैंडर्ड वेरिएंट में Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और Glyph Interface बरकरार रहेगा। इसके साथ टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रेड रिकॉर्डिंग इंडिकेटर भी मिलेगा, जो Nothing स्मार्टफोन्स की खास पहचान है।

Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से मिलेगा बेहतर प्रदर्शन

परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4b) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर स्पीड और अधिक पावर एफिशिएंसी देने में सक्षम होगा।

फोन में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की संभावना है। वहीं, भारतीय बाजार में इसे चार अलग-अलग वेरिएंट में पेश किए जाने की भी चर्चा है।

120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी

Nothing Phone (4b) में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इससे गेमिंग, वीडियो देखने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक किसी भी Nothing स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी। इससे लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है।

Nothing Ear (3a) भी होगा लॉन्च

Nothing अपने नए स्मार्टफोन के साथ Nothing Ear (3a) ईयरबड्स भी 7 जुलाई को लॉन्च करेगा। कंपनी इस लॉन्च के जरिए अपने डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी में है। भारत में Nothing Phone (4b) की बिक्री Flipkart के माध्यम से किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Latest News