Thursday, July 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Transco ने ऊर्जीकृत किया 50 एम वी ए क्षमता का अतिरिक्त...

MP Transco ने ऊर्जीकृत किया 50 एम वी ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

MP Transco : जबलपुर । मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी( एमपी ट्रांसको) ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढता प्रदान करते हुए 132 केवी सबस्टेशन श्यामपुर( सिहोर) की क्षमता वृद्धि की है। जहाँ 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत किया गया है।
MP Transco : इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सबस्टेशन में बढ़ते लोड का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
MP Transco : एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि एमपी ट्रांसको प्रदेश में अपने 417 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है जिसमें 400 केवी के 14 सब स्टेशन, 220 केवी के 88 सबस्टेशन एवं 132 केवी के 315 सबस्टेशन शामिल हैं।

एमपी ट्रांसको के प्रदेश में कुल 1053 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील है जिसमें 400 केवी के 41, 220 के वी वोल्टेज लेवल के 220 और 132 के वी के 792 ट्रांसफार्मर शामिल हैं।

इस 50 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से एमपी ट्रांसको की कुल ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी (पारेषण क्षमता) बढ़ाकर 85298 एम वी ए की हो गई है।

Related Articles

Latest News