Wednesday, July 8, 2026
Homeव्यापारGold-Silver Rate Today : सोने -चांदी में आई मामूली गिरावट, जानिए आज...

Gold-Silver Rate Today : सोने -चांदी में आई मामूली गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today : घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार -चढ़ाव देखने को मिला है。वैश्विक बाजारों में मांग और कमजोर अमेरिकी डॉलर के प्रभाव से,दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,687 प्रति ग्राम और चांदी का भाव ₹249.90 प्रति ग्राम (लगभग ₹2,49,900 प्रति किलो) के आसपास दर्ज किया गया है .
सोने का भाव (प्रति ग्राम)24 कैरेट सोना: ₹14,687 (प्रति 10 ग्राम: ₹1,46,870)22 कैरेट सोना: ₹13,464 (प्रति 10 ग्राम: ₹1,34,640)18 कैरेट सोना: ₹11,015 (प्रति 10 ग्राम: ₹1,10,150) चांदी का भावप्रति ग्राम: ₹249.90प्रति 10 ग्राम: ₹2,499प्रति किलोग्राम (1 Kg): ₹2,49,900 है।

देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, अमेरिकी डॉलर की चाल और घरेलू मांग के प्रभाव से मामूली गिरावट देखने को मिला। –

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,880 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,34,640 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,720 तथा 22 कैरेट सोना ₹1,34,490 प्रति 10 ग्राम रहा।

चेन्नई में सोने की कीमतें अन्य महानगरों की तुलना में अधिक रहीं, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,49,450 और 22 कैरेट सोना ₹1,36,990 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। दूसरी ओर,

दिल्ली और मुंबई में चांदी की कीमत लगभग ₹2,34,000 से ₹2,37,500 प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और निवेशकों की मांग के आधार पर आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आज सोने-चांदी की कीमतों में बाजार के अनुसार मामूली अंतर देखने को मिला। –

24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 10 ग्राम के लिए लगभग ₹1,41,750 से ₹1,46,830 के बीच दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट आभूषण वाले सोने की कीमत ₹1,34,500 से ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम रही।

वहीं चांदी के दाम भी शहर और स्थानीय बाजार के अनुसार अलग-अलग रहे, जहां 1 किलोग्राम चांदी का भाव लगभग ₹2,26,000 से ₹2,60,000 के बीच दर्ज किया गया।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की मजबूती और स्थानीय मांग के आधार पर इन कीमतों में दिनभर बदलाव संभव है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर अमेरिकी रोजगार (Nonfarm Payrolls) आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स पर दबाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाएं कम होने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर बढ़ा है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड करीब 4,171 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं औद्योगिक मांग और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर चांदी भी मजबूत बनी हुई है और इसका भाव लगभग 61.80 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

वैश्विक बाजार की इस तेजी का असर भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर भी देखने को मिला, जहां अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब ₹1,47,418 प्रति 10 ग्राम और सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹2,37,447 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News