Lock Upp 2: ‘लॉक अप सीजन 2’ की शुरुआत से ही शो लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। आकांक्षा चमोला, राम कपूर, श्रेया कालरा और सुनीता आहूजा समेत कई कंटेस्टेंट्स के खुलासों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घर में दिए गए खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराज नजर आती हैं।
खराब खाने से परेशान होकर वह रो पड़ती हैं, मेकर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं और खाना खाने से इनकार कर देती हैं। इतना ही नहीं, सुनीता घर जाने की जिद भी करती दिखाई देती हैं, जिससे शो का माहौल काफी भावुक और तनावपूर्ण हो गया।
Lock Upp 2: सुनीता आहूजा ने रात को खाली पेट सो गईं और अगली सुबह भड़कते हुए कहा, ‘तुम लोगों के साथ अच्छे से रह रही हूं। अपनी औकात नहीं दिखा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि फुटेज के लिए इतना मरवाओगे कि इंसान भूल जाए क्या है। मेरे को आज ही जाना है यहां से। बस हो गया। मेरे को चीची मना कर रहा था कि मत जा, मत जा। जब-जब उसकी बात नहीं मानी ना, मैं पछताई हूं।’
Lock Upp 2: सूप के टेस्ट पर सुनीता आहूजा भड़कीं
सुनीता ने फिर खाने की बात पर गुस्सा निकालते हुए कहा, ‘क्या अब हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ेगी? तुम सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे बच्चे भी भूखे हैं। इस सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा है। इसमें थोड़ी ***ट भी मिली हुई है।’
टास्क से इनकार, सुनीता ने कहा – मेरे को घर जाना है
मेकर्स ने एक टास्क रखा, जिसमें कंटेस्टेंट्स से कुछ सवाल पूछे गए। उनके जवाब देकर वो नाश्ता पा सकते थे। सुनीता ने इस टास्क में हिस्सा लेने से मना कर दिया और कहा कि वह शो छोड़ना चाहती हैं। वह रोने लगीं। राम कपूर ने भी कुछ नहीं खाया था, पर उन्होंने सुनीता को संभालने की कोशिश की। उन्होंने नाश्ता करने से भी मना कर दिया और कहा कि अगर शो छोड़ने का यही एकमात्र तरीका है, तो वह बीमार पड़ना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, ‘क्या उन्हें लगता है कि हम कचरा हैं?’
सुनीता अहूजा रितेश से बोलीं- एविक्ट कर दो, फिर रो पड़ीं
होस्ट बने रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाने आए, तो सुनीता आहूजा ने उनसे कहा, ‘रितेश मुझसे ये गेम नहीं खेला जाएगा। पहले भी मुझे इतनी जोर से लग गया था ना। मुझे जोर से इमोशनल ब्रेकडाउन हो रहा है। तो मैं रिक्वेस्ट कर रही थी कि अगर मुझे शो से एविक्ट कर सकें तो…’ इतना कहकर वह रो पड़ीं और रितेश ने उन्हें गले लगाकर हौसला दिया, चुप कराया।
सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप 2’ में हिस्सा लेने की बताई कई वजह
‘लॉक अप 2’ में जाने से पहले सुनीता आहूजा ने ‘आईएएनएस’ को दिए एक इंटरव्यू में इसमें हिस्सा लेने की वजह बताई थी। सुनीता ने कहा था, ‘मैंने नेटफ्लिक्स और एकता की वजह से इस शो के लिए हां कहा। मैं एकता को बहुत पसंद करती हूं और जानती हूं कि वह मेरी बहुत बड़ी फैन है। और मैं नेटफ्लिक्स की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं खुद को जानती हूं। मुझे लगता है कि मैं सभी के साथ दोस्ती करूंगी, खासकर उनके साथ जो ईमानदार हैं, क्योंकि मैं खुद बहुत ईमानदार हूं। मुझे पता है कि मैं सबसे सीनियर कंटेस्टेंट होऊंगी। यह शो ‘सच या सजा’ पर आधारित है। जो सच नहीं बोलेगा, उसे सजा तो मिलेगी ही।’








