Wednesday, July 8, 2026
Homeमध्य प्रदेशLINE MAN : 38 साल बाद पदोन्नति, 90% कर्मचारी रिटायर होने के...

LINE MAN : 38 साल बाद पदोन्नति, 90% कर्मचारी रिटायर होने के बाद खुला प्रमोशन का रास्ता

LINE MAN : जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा जारी कर प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके संगठन ने वर्ष 2000 से लगातार तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए अनेक ज्ञापन सौंपे और सैकड़ों पत्र लिखे।
LINE MAN : उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 से तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है। वहीं वर्ष 2026 में अब पदोन्नति की जा रही है जब 38 वर्ष बाद जब विद्युत मंडल के 10 प्रतिशत नियमित तकनीकी कर्मचारी ही बचे हैं।
LINE MAN : 90 प्रतिशत कर्मचारी बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत हो चुके हैं। –

जिसमें शामिल हैं ,संघ के शंभू नाथ सिंह, राम केवल यादव, असलम खान, बीपी सिंह, वैदेही शरण, अजय मिश्रा, रामायण मिश्रा, मकसूद खान, अमीन अंसारी, अजय तोमर, एसके मौर्य, केएन लोखंडे, मोहन दुबे, दशरथ शर्मा, शशि उपाध्याय, अजय कश्यप, राजकुमार सैनी, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, इंद्रपाल सिंह, मोतीलाल बुनकर आदि ने मांग की है कि विद्युत मंडल कैडर के शेष तकनीकी कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाये।

Related Articles

Latest News