MP : जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना शहरी क्रमांक-5, जबलपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी जानकारी के अनुसार संजय गांधी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-175 (राजा बाबू की कुटी), रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-34 (पसियाना) तथा गुरु गोविंद सिंह वार्ड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-170 (इमलिया परियट) में सहायिका पद रिक्त हैं।
MP : इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला आवेदक 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जिसका पता है: http://chayan.mponline.gov.in
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, पात्रता शर्तें एवं अन्य नियमों का अवलोकन अवश्य करें।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही चयन किया जाएगा और सभी आवेदनों का परीक्षण नियमों के तहत किया जाएगा।











