Friday, July 17, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather Update: 37 जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने का...

MP Weather Update: 37 जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 37 से अधिक जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में रहेगा imd का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा, और चंबल संभाग सहित करीब 34 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
पिछले 24 घंटों में मौसम का क्या हाल रहा-
बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा असर मैहर जिले के रामनगर में देखा गया, जहां 87.3 मिमी भारी बारिश रिकॉर्ड हुई. इसके अलावा सागर के देवरी में 48 मिमी और मवई में करीब 35 मिमी वर्षा हुई. इस दौरान जबलपुर और रीवा में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं.

खजुराहो रहा सबसे गर्म, पचमढ़ी में रही ठंडक

मौसम में आ रहे बदलाव के बीच कई जिलों के तापमान में बढ़त देखी गई है. छतरपुर जिले का खजुराहो 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा. वहीं नौगांव में तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया. दूसरी तरफ, हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे वहां मौसम सुहाना बना हुआ है.

Related Articles

Latest News