Sensex-Nifty : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार, 17 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 964 अंक की छलांग लगाकर 78,151 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 261 अंक की बढ़त के साथ 24,334 पर बंद हुआ।
पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों ने आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार में मजबूत तेजी का माहौल बना और प्रमुख सूचकांक शानदार बढ़त के साथ बंद हुए।
नतीजों से पहले 2.5 प्रतिशत चढ़ा रिलायंस का शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही के नतीजे आज बाजार बंद होने के बाद जारी होने वाले हैं. इन नतीजों की घोषणा से पहले रिलायंस का शेयर 2.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,328 के स्तर पर बंद हुआ. पिछले कुछ समय से मुकेश अंबानी की इस कंपनी का स्टॉक लगातार दबाव में देखा गया है. यह शेयर पिछले 1 महीने में 1 प्रतिशत, 3 महीने में 3.5 प्रतिशत, 6 महीने में 6 प्रतिशत और पिछले 1 साल में करीब 10 प्रतिशत तक गिर चुका है.
गुरुवार को सेंसेक्स फ्लैट बंद हुआ था
शेयर बाजार 16 जुलाई गुरुवार को फ्लैट बंद हुआ. सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 24,072 के स्तर पर आ गया. रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही.











