Sunday, July 19, 2026
Homeव्यापारGold-Silver Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी में मिला-जुला रुख, जानें...

Gold-Silver Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी में मिला-जुला रुख, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं। 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,43,430 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,31,650 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,710 प्रति 10 ग्राम रही।

दूसरी ओर चांदी ₹235 प्रति ग्राम और ₹2,56,900 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार करती नजर आई। लगातार बदलते बाजार रुझानों के बीच निवेशक और आभूषण खरीदार खरीदारी से पहले ताजा कीमतों की जानकारी जरूर लें।

देश के प्रमुख महानगरों में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। –
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,43,430 और 22 कैरेट सोना ₹1,31,650 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,43,280 और 22 कैरेट सोना ₹1,29,050 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,43,430 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,570 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,280 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,020 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चारों महानगरों में चांदी का भाव समान रूप से ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम बना हुआ है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों -इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 22 कैरेट सोना ₹1,30,650 से ₹1,31,589 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,42,580 से ₹1,43,280 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
वहीं, चांदी की कीमत ₹25,090 प्रति 10 ग्राम यानी ₹2,50,900 प्रति किलोग्राम रही। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांच लें।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। –

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स और लाइवमिंट के आंकड़ों के अनुसार, सोने का भाव 3,977 डॉलर से 4,016 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के बीच कारोबार करता रहा। वहीं, चांदी की कीमत 55.65 डॉलर से 55.98 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में हो रहे इन बदलावों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल सकता है, जिससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

Related Articles

Latest News