Jennifer Winget Wedding: टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्राइडल गाउन ट्राई करती और उसकी फिटिंग चेक करती नजर आ रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि जेनिफर 16 जुलाई को यूके में अपने कथित बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल के साथ शादी करने वाली हैं।
हालांकि, अब तक न तो जेनिफर और न ही विलियम की ओर से शादी की आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसके बावजूद लंदन में दोनों के शादी करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। यदि इन दावों में सच्चाई होती है, तो यह जेनिफर की तलाक के करीब 12 साल बाद नई जिंदगी की शुरुआत होगी।
जेनिफर को देख फैंस में खुशी की लहर, परिवार-दोस्तों की मौजूदगी में शादी
जेनिफर विंगेट के इस वीडियो पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं, और वो एक्ट्रेस को शादी की मुबारकवाद दे रहे हैं। अब उन्हें बस एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। ‘टेली टॉक इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट की शादी में परिवार के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। उन्होंने विलियम इस्माइल संग क्रिश्चियन वेडिंग की, जो सिंगापुर के रहने वाले बिजनेसमैन हैं। यह शादी लंदन में 16 जुलाई को हुई।
जेनिफर विंगेट की पहली शादी और तलाक, रहीं डिप्रेशन में
जेनिफर विंगेट ने इससे पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। कुछ साल की डेटिंग के बाद उनकी शादी साल 2012 में हुई थी, पर दो साल बाद 2014 में तलाक भी हो गया था। इसके बाद करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली और एक बेटी के पिता हैं। वहीं, जेनिफर विंगेट सिंगल रहीं और अब 12 साल बाद जिंदगी में आगे बढ़ी हैं। करण से शादी टूटने के बाद जेनिफर विंगेट काफी समय तक डिप्रेशन में भी रही थीं।
कौन हैं जेनिफर विंगेट के पति विलियम इस्माइल?
विलियम इस्माइल सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं। वह MHC डिजिटल ग्रुप में बिज़नेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। इससे पहले वह UBS इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ काम कर चुके हैं।











