Monday, July 20, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मॉनसून की 'डबल स्पीड', कई जिलों...

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मॉनसून की ‘डबल स्पीड’, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में 19 जुलाई 2026 को मॉनसून पूरे शबाब पर है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग नजर आएगा। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के बीच मौसम का स्पष्ट अंतर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज हो सकती है। ऐसे में यदि आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने जिले का मौसम अपडेट जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि 19 जुलाई को मध्य प्रदेश के किस जिले में कैसी रहेगी बारिश और मौसम का ताजा हाल।
पूर्वी मध्य प्रदेश में ‘हैवी रेन’ का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों के लिए ‘हैवी रेन’ का अलर्ट जारी किया है. इस इलाके में मॉनसूनी हवाएं बहुत ज्यादा एक्टिव हैं, जिससे झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, डिंडोरी और शहडोल, उमरिया, अनूपपुर जिलों में 19 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहेंगे. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

इसके अलावा  रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज के साथ-साथ सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी मॉनसून का अच्छा असर दिखेगा. यहां कई जगहों पर भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चल सकती हैं

पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का जोर थोड़ा कम 

अगर बात करें पश्चिमी हिस्से की तो यहां बारिश का जोर पूर्वी हिस्से के मुकाबले थोड़ा कम रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, यहां ‘स्कैटरड रेन’ यानी बिखरी हुई या रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. लेकिन ध्यान रहे, आंधी और बिजली चमकने का खतरा यहाँ भी बना हुआ है.

राजधानी भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा और नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल जिलों में मौसम सुहाना बना रहेगा. दिन में धूप-छांव का खेल चलेगा और शाम होते-होते गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. तेज हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिलेगी., इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी और उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच में मौसम मिलाजुला रहेगा. कुछ जगहों पर अचानक तेज हवाओं के साथ बिजली कड़क सकती है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया और भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां में उमस के बाद अचानक तेज आंधी जैसी स्थिति बन सकती है. हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे कुछ समय के लिए मौसम पूरी तरह बदल जाएगा.
गरज-चमक और वज्रपात का खतरा 

IMD ने साफ कहा है कि चाहे बारिश कम हो या ज्यादा, 19 जुलाई को पूरे मध्य प्रदेश में ‘थंडरस्टॉर्म एंड लाइटनिंग’ (गरज-चमक और वज्रपात) का असर देखने को मिलेगा. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कमजोर निर्माणों या कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए, जब भी आसमान में बिजली कड़के, तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित जगह की शरण लें.

Related Articles

Latest News