BJYM : जबलपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत 15 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें से सात जिलों में जिला अध्यक्षों के साथ जिला महामंत्रियों के नाम भी घोषित किए गए हैं।
जिन जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा और दावेदारी थी, वहां संतुलन साधते हुए अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से एक को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि इस कदम से संगठन को मजबूती मिलेगी और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
जबलपुर ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष
जबलपुर ग्रामी में पंकज तिवारी, सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय, हरदा में धर्मेंद्र पाल, सीधी में अजय गुप्ता, टीकमगढ़ में संकल्प जैन, खरगोन में अंकुश जायसवाल, बैतूल में विक्रम वैद्य, झाबुआ में प्रकाश परमार तथा ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
इसी प्रकार रतलाम में अनुकूल सोनी, बड़वानी में निशांत पंवार, शहडोल में प्रियं त्रिपाठी, सीहोर में महेंद्र ठाकुर, खंडवा में सागर अरस्तानी और उज्जैन नगर में नितिन सेन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडोरे, बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित मेवाड़ा तथा खंडवा में शुभम पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है.
8 महीने बाद जिला अध्यक्षों का ऐलान
पिछले साल नवंबर में श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. प्रदेश अध्यक्ष बनने के करीब आठ महीने बाद श्याम टेलर ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की शुरुआत की है.









