Thursday, July 30, 2026
Homeराष्ट्रीयलाइन कर्मियों को शोकॉज नोटिस देकर प्रताड़ित कर रहे अधिकारी, डीई पर...

लाइन कर्मियों को शोकॉज नोटिस देकर प्रताड़ित कर रहे अधिकारी, डीई पर उठे सवाल

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लाइन कर्मियों को कार्यपालन अभियंताओं के द्वारा शोकॉज नोटिस देकर लगातार मानसिक प्रताडि़त किया जा रहा है, जबकि अधिकारियों के द्वारा दिए गए कार्य को लाईन कर्मी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूर्ण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जरा सी चूक पर शोकॉज नोटिस देने वाले कार्यपालन अभियंता अपने नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं उपलब्ध करा पा रहे हैं। अब बिना सुरक्षा उपकरणों के लाइन कर्मी करंट का कार्य कैसे कर पायेगा। यहां तक की सुरक्षा उपकरण मांगने पर अधिकारी कहते हैं कि ज्यादा आवश्यक है तो स्वयं के पैसे से खरीद लो।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इन्हीं लाइन कर्मियों के सहारे 90 प्रतिशत राजस्व वसूली करने वाले कार्यपालन अभियंता, अपनी धौंस जमाने और दबाव बनाने अकारण ही कर्मियों को शोकॉज नोटिस थमा देते हैं। उन्होंने मांग की है कि बिना ठोक कारण लाइन कर्मियों को नोटिस न दिये जायें और तत्काल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जायें।

Related Articles

Latest News