Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशनिरीक्षण कोच से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप,समय रहते टली बड़ी घटना

निरीक्षण कोच से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप,समय रहते टली बड़ी घटना

जबलपुर। दिनांक 11 अगस्त 2026 को प्रातः 07:35 बजे जबलपुर यार्ड स्थित आरए (RA) साइडिंग में खड़े एक रेलवे निरीक्षण कोच (संख्या WC 075077) से हल्का धुआँ निकलते हुए देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उक्त निरीक्षण कोच आईसीएफ डिज़ाइन का पुराना कोच है, जिसे आरए/वीआईपी साइडिंग में सुरक्षित रूप से खड़ा किया गया था तथा यह यात्री एवं प्लेटफॉर्म क्षेत्र से पूर्णतः पृथक था। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया तथा एहतियात के तौर पर अग्निशमन टैंकरों की भी व्यवस्था की गई।

रेलवे की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप लगभग 15 मिनट के भीतर धुएँ की स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। इस घटना से किसी यात्री, कर्मचारी अथवा रेलवे संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ तथा रेल परिचालन भी प्रभावित नहीं हुआ।

प्रारंभिक जाँच में धुआँ स्टाफ केबिन क्षेत्र से स्थानीय स्तर पर निकलता हुआ पाया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शॉर्ट सर्किट, शरारती तत्वों की संभावित संलिप्तता सहित सभी पहलुओं की गहन जाँच की जा रही है। मामले की विस्तृत जाँच हेतु वरिष्ठ अधिकारी स्तर की जाँच के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे प्रशासन संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घटना के सभी तथ्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Latest News