HomeTechnologyHaier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से 85 इंच तक...

Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से 85 इंच तक डिस्प्ले विकल्प; जानें कीमत और फीचर्स

Haier ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट टीवी रेंज का विस्तार करते हुए Haier Mini LED M70 Series लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के डिस्प्ले साइज वाले मॉडल पेश किए गए हैं। स्मार्ट टीवी में Google TV, Google Assistant, बिल्ट-इन Chromecast, Google Play Store, One-Touch Button और Hands-Free Voice Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Haier Mini LED M70 Series के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, कीमत और अन्य खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Haier Mini LED M70 सीरीज कीमत 

Haier Mini LED M70 Series के 43 इंच मॉडल की कीमत ₹39,190, 55 इंच मॉडल की कीमत ₹56,590, 65 इंच मॉडल की कीमत ₹74,990, 75 इंच मॉडल की कीमत ₹1,02,990 और 85 इंच मॉडल की कीमत ₹1,69,990 है। Mini LED M70 Series भारत में बिक्री के लिए रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Haier Mini LED M70 सीरीज विशेषताएं 

Haier Mini LED M70 में 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच की डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। डिस्प्ले मिनी एलईडी, डी एलईडी पैनल में आती हैं, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल, 4K HDR, डॉल्बी विजन, 178°/178° व्यूइंग एंगल, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इनमें 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्ट फीचर्स में गूगल टीवी, गूगल एसिस्टें, बिल्ट इन क्रॉमकास्ट, गूगल प्ले स्टोर, वन टच बटन और हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल शामिल है। इनमें पिक्चर के लिए यूजर, स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट, मूवी, गेम और एनर्जी सेविंग मोड और MEMC और नौ लोकल डिमिंग है।

ऑडियो के मामले में स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटम्स, डीपीएक्स-टीवी, 50W ऑडियो आउटपुट और 30W ऑडियो में 43 इंच मॉडल शामिल है। गेमिंग के लिए गेम मोड, एमईएमसी,60Hz रिफ्रेश रेट, 100–240V, 50/60Hz और स्टैंडबाय पावर कंज्मप्शन है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार HDMI, HDMI 2.1 eARC, दो USB 2.0, एक ईथरनेट लेन और ब्लूटूथ 5.1 शामिल हैं। ये टीवी ब्लैक कलर में आते हैं। कंपनी 43/55/65/75 इंच मॉडल्स के साथ 3 साल की वारंटी और 85 इंच मॉडल के साथ 4 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Related Articles

Latest News