Sunday, September 6, 2026
Homeखास खबरEverest मसालों पर लगा बैन, FSSAI जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Everest मसालों पर लगा बैन, FSSAI जांच में हुआ बड़ा खुलासा

अगर आप भी घर की रसोई में पैकेट वाले मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मशहूर मसाला ब्रांड एवरेस्ट की कंपाउंडेड हींग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान संबंधित हींग निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिसके बाद इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। मामला एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद सामने आया, जिसके आधार पर बाजार में बिकने वाले प्रमुख हींग ब्रांड्स के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों में खामी सामने आने के बाद संबंधित कंपनी को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

एवरेस्ट की हींग में क्या गड़बड़ी 

एफएसएसएआई की हींग गुणवत्ता जांच में एवरेस्ट की कंपाउंडेड हींग को लेकर गंभीर सवाल सामने आए. नियमों के मुताबिक कंपाउंडेड हींग में असली हींग की एक तय मात्रा होना जरूरी है. इसके लिए कम से कम 5 प्रतिशत अल्कोहल सॉल्युबल एक्सट्रैक्ट होना चाहिए. लेकिन जांच में संबंधित हींग के सैंपल में यह मात्रा 0 से 3 प्रतिशत के बीच मिली. यानी सैंपल तय मानक के अनुसार नहीं पाए गए. इसी कमी के आधार पर संबंधित उत्पाद की बिक्री रोकने की कार्रवाई की गई.

लेबलिंग में क्या सवाल सामने आए

मामला केवल गुणवत्ता तक सीमित नहीं रहा. जांच के दौरान संबंधित हींग की लेबलिंग को लेकर भी सवाल उठे. खाद्य उत्पाद के पैकेट पर दी गई जानकारी सही और नियमों के मुताबिक होना जरूरी है. ग्राहक पैकेट देखकर ही उत्पाद की जानकारी हासिल करता है. ऐसे में लेबलिंग से जुड़े नियमों का पालन नहीं होने पर खाद्य नियामक कार्रवाई कर सकता है. इस मामले में भी कंपनी से जवाब मांगा गया है और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या करेगी कंपनी ?

जांच में कमियां सामने आने के बाद एफएसएसएआई ने कंपनी को उत्पादन प्रक्रिया में सुधार करने और तय खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. बाजार में मौजूद संबंधित हींग को वापस मंगाने की सलाह भी दी गई है. अब कंपनी को जांच में सामने आई कमियों को दूर करना होगा. यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है.

Related Articles

Latest News