देशभर में मानसून की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम का कहर एक बार फिर से तांडव मचा रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 2 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में नदियों के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि हो सकती है। वहीं तेज आंधी के चलते खेतों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं।
वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं आज 2 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं..
देश के 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अर्लट जारी –
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 2 सितंबर को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली आंधी चल सकती है। उत्तर भारत के राज्यों में अधिक खतरा बना हुआ है।
दिल्ली में आज मौसम रहेगा मेहरबान –
दिल्ली में आज यानी 2 सितंबर की देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
यूपी में आज मौसम का मिजाज –
मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मोरा गौतमबुद्ध नगर सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मोरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर शामिल हैं। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार में आंधी -तूफान की संभावना –
सिवान, गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया,भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर दरभंगा, मधुनबी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बांका, मुंगेर और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा का प्रहार हो सकता है। आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है। पटना में आज यानी 2 सितंबर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में आज मौसम का मिजाज –
रांची, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, रांची में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी –
पिथौरागढ़, नैनीताल,उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हरियाणा में आज मौसम कैसा रहेगा
फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, मनाली में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू, रियासी, राजौरी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा और कुपवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में आज मौसम कैसा रहेगा
हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, कोलकाता. अलीपुरद्वार, दुर्गापुर और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर, बारां और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मांडला, खंडवा, बेतुल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। वहीं, भोपाल में आज यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।








