Sunday, September 6, 2026
HomeTechnologyकैमरा से लेकर डिस्प्ले तक फुल पैसा वसूल! Poco F9 सीरीज लॉन्च

कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक फुल पैसा वसूल! Poco F9 सीरीज लॉन्च

Poco ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई F9 सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप के तहत Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल को फ्लैगशिप सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 सीरीज के पावरफुल प्रोसेसर और 200MP का मेन कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों फोन जल्द ही चुनिंदा बाजारों में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Poco F9 Ultra की कीमत ने खींचा ध्यान

सबसे पहले Poco F9 Ultra की बात करें तो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर यानी करीब 76 हजार रुपये बताई गई है। वहीं 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 949 डॉलर यानी लगभग 90 हजार रुपये है। लाइनअप के टॉप मॉडल की कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 1.14 लाख रुपये बताई गई है।

दूसरी ओर, Poco F9 Pro का 12GB+256GB मॉडल 699 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपये में आया है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 769 डॉलर यानी लगभग 73 हजार रुपये रखी गई है।

185Hz AMOLED डिस्प्ले का जबरदस्त तड़का

Poco F9 Ultra में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,200×2,608 पिक्सल है। खास बात यह है कि स्क्रीन 185Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा 2,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 480Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।

डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 68 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं Poco F9 Pro में 6.59 इंच का AMOLED पैनल मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,156×2,510 पिक्सल है। इसमें भी 185Hz रिफ्रेश रेट, 2,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 480Hz टच सैंपलिंग रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Snapdragon प्रोसेसर से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Poco F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक है। वहीं F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट मिलता है और इसकी पीक क्लॉक स्पीड भी 4.6GHz तक है।

दोनों स्मार्टफोन में VisionBoost D8 चिप के साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं।

200MP कैमरा करेगा फोटोग्राफी का खेल आसान

कैमरा सेक्शन में भी दोनों फोन काफी दमदार नजर आते हैं। Poco F9 Ultra और F9 Pro दोनों में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.68 अपर्चर के साथ OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा दोनों फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। हालांकि अल्ट्रावाइड कैमरे में अंतर है। F9 Ultra में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि F9 Pro में 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो F9 Ultra 8K में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। F9 Pro में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

8050mAh बैटरी और 100W चार्जिंग का दम

बैटरी के मामले में Poco F9 Ultra सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इसमें 8,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

इतना ही नहीं, इनमें वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

IP68 रेटिंग और प्रीमियम डिजाइन

सुरक्षा के लिए दोनों स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। दोनों फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

Poco F9 Ultra का वजन करीब 235 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.74mm है। वहीं F9 Pro का वजन लगभग 206 ग्राम और मोटाई 8.79mm है। Ultra मॉडल Black और Dark Cherry रंगों में आता है, जबकि F9 Pro को Aurora Green, Black और White कलर में पेश किया गया है।

Poco F9 सीरीज बनी प्रीमियम सेगमेंट की नई खिलाड़ी

कुल मिलाकर Poco ने F9 सीरीज में दमदार डिस्प्ले, हाई-एंड Snapdragon प्रोसेसर, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन दिया है। खासकर F9 Ultra का 185Hz AMOLED पैनल, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 8,050mAh बैटरी इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। अब देखना होगा कि ग्लोबल मार्केट में ये दोनों स्मार्टफोन ग्राहकों को कितना पसंद आते हैं।

Related Articles

Latest News