Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयIMD Rain Alert: अगले 9 घंटे 20 राज्यों पर भारी, प्रचंड बारिश...

IMD Rain Alert: अगले 9 घंटे 20 राज्यों पर भारी, प्रचंड बारिश के साथ 72 KM की रफ्तार से हवाएं

देशभर में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 4 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में भारी से प्रचंड बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और जलभराव की स्थिति पैदा होने की भी चेतावनी दी गई है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 4 और 5 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में आने वाले घंटों में मौसम की स्थिति कई राज्यों में चुनौतीपूर्ण रह सकती है।

तो चलिए जानते हैं कि आज 4 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, किन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है और कहां तेज हवाओं, वज्रपात या भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। साथ ही, हम आपको जिलेवार बारिश और मौसम का अपडेट भी बताएंगे।

देश के 20 राज्यों में भारी आंधी -बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 4 सितंबर को देश के 20 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज –

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 4 सितंबर को तेज बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

up का  मौसम कैसा रहेगा –

मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, बांदा, ललितपुर, फिरोजाबाद, आजमगढ़, हमीरपुर और देवरिया में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा –

पटना, जहानाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा –

रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा –

बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार,ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा –

शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मनाली में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान आज 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल –

अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, राजौरी, गांदरबल, शोपियां और कुलगाम में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 4 सिंतबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

पश्चिम बंगाल में आज मौसम कैसा रहेगा –

हावड़ा, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा –

जालंधर, पटियाला, संगरूर, पठानकोट, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना और गुरदासपुर में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा –

श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, करौली, दौसा, जयपुर, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर में आज यानी 4 सितंबर को को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा –

गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, शिवपुरी, नीमच और कटनी में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Related Articles

Latest News