देश में मानसून की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 13 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस तेज आंधी की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।
इन राज्यों में कहीं-कहीं फसलों को भी नुकसान हो सकता है। कुछ जगहों पर पेड़-पौधों को भी क्षति पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। पहाड़ी राज्यों की यात्रा से पहले मौसम विभाग का अपडेट एक बार जरूर पढ़ लीजिए।
वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवा के झोंके पूर्वी भारत के राज्यों में लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। उत्तर पंजाब और उसके आस-पास भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल यानी 13 सितंबर को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं…
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक
कल यानी 13 सितंबर को देश के 25 राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु—में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। खासतौर पर पश्चिम भारत में मौसम का असर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
देश में मानसून के सक्रिय रहने के बीच 13 सितंबर को कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश के साथ 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है, जबकि अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
जम्मू-कश्मीर में भी कई जिलों में भारी बारिश और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में सिवनी, अनूपपुर, दमोह, बालाघाट, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बैतूल, रतलाम, मंडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, इंदौर और झाबुआ में भारी बारिश और 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
छत्तीसगढ़ में कई जिलों में भारी बारिश और करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि ओडिशा में भी भारी बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है। ऐसे में इन राज्यों के लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।








