Vivo Y200 5G खरीदने का शानदार मौका है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत में उपलब्ध है और फिलहाल Flipkart पर इस पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। ऑफर के तहत फोन को इसकी MRP से करीब 8 हजार रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो Vivo Y200 5G में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में अगर आप 5G कनेक्टिविटी, AMOLED डिस्प्ले और 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं, तो Vivo Y200 5G की यह डील आपके लिए खास हो सकती है।
Vivo Y200 5G शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध –
Vivo Y200 5G पर इस समय शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। 28,999 रुपये की MRP वाला यह स्मार्टफोन Flipkart पर 24% छूट के साथ 21,991 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी ग्राहकों को सीधे 7,008 रुपये की बचत हो रही है। इतना ही नहीं, Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,100 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है।
इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 20,891 रुपये रह जाती है। वहीं, EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसके तहत इसे 3 महीने की किश्तों में 7,527 रुपये प्रति माह के खर्च पर खरीदा जा सकता है। अगर आप Vivo का 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है। ऑफर और शर्तों की पूरी जानकारी के लिए Flipkart के ऑफर पेज को जरूर चेक करें।
Vivo Y200 5G विशेषताएं –
Vivo Y200 5G में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है और 256 जीबी स्टोरेज दी है। फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.96 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम बताया गया है। यह 6000 तक फोटो स्टोर कर सकता है।








