Sunday, September 13, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला...

मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

जबलपुर, । मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति व केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी महोत्सव के अंतर्गत आज रामपुर स्थि‍त कल्याण भवन में शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय हिन्दी महोत्सव की आज से शुरुआत हो गई।

हिन्दी महोत्सव के प्रथम दिवस पर तीन समूह में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में साढ़े तीन सौ विद्यार्थि‍यों ने भाग लेकर रंगों व विचारों से अपनी अभ‍िव्यक्ति को नई उड़ान दी। प्रतियोगिता में तीन समूह कक्षा पहली से तीसरी, कक्षा चौथी से सातवीं व कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी के लिए विभक्त किए गए हैं।

चित्र में विचार ज्यादा महत्वपूर्ण-इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक कार्टूनिस्ट राजेश दुबे ने प्रतिभागी विद्यार्थ‍ियों से कहा कि चित्रकला सिर्फ रेखांकन व रंगों का संयोजन नहीं है बल्क‍ि कोई भी चित्र विचार की अभ‍िव्यक्ति के कारण ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

हिंदी समिति के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि महोत्सव की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से करने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि हमारा मानना है कि बच्चे ही हमारी संस्कृति और भाषा के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर यह माना जाता है कि भाषा केवल शब्दों का माध्यम है, लेकिन सच तो यह है कि कला भी अभिव्यक्ति की एक बहुत सशक्त भाषा है। आज इस प्रतियोगिता के माध्यम से, हमारे बच्चे कागज़ पर रंगों को बिखेरकर हिंदी भाषा, हमारी संस्कृति और अपनी सोच को एक नया रूप देने जा रहे हैं। जब एक बच्चा चित्र बनाता है, तो वह सीधे अपने हृदय की बात कहता है।

कार्टूनिस्ट राजेश दुबे को कार्टून व चित्रकला में उनके योगदान के लिए मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति की ओर से हिन्दी महोत्सव के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम, अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता अनुराग नायक, संयोजक दीपक निगम, उपाध्यक्ष नितिन खत्री, केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव महेश चन्द बलोदी ने शॉल, श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया।

विद्यार्थ‍ियों ने किन विषयों पर बनाए चित्र-चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शॉलेय विद्यार्थ‍ियों ने अपने चित्रों में रेखांकन, रंगों व विचार से कल्पना को साकार किया। बच्चों की चित्रकला में पर्यावरण, प्रकृति, हिन्दी का प्रचार-प्रसार जैसे विषय देखने को मिले। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी सभी साढ़े तीन सौ विद्यार्थ‍ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजन व समन्वय में पराग मिश्रा, अंकुर चौरसिया, शशिकांत ओझा, इकबाल खान, अमर कुशवाहा, संजय आनंद, सुहास कोरडे, संजय पोल, क्रि‍स्टोफर नरोन्हा, गौरव शर्मा, रोहित कुशवाहा, राकेश यादव, राकेश स्वामी व घनश्याम राने ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सुरेश त्रिवेदी ने किया।

15 सितंबर को कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता के साथ पापकार्न नाटक का मंचन-15 सितंबर को अपरांह 3 बजे से शक्तिभवन स्थि‍त केन्द्रीय पुस्ताकलय में हिन्दी महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन होगा। मुख्य अत‍िथि‍ के रूप में डा. दीप्त‍ि पटेल उपस्थि‍त होंगी।

कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता के आयोजन के साथ आशीष पाठक ल‍िख‍ित व निर्देश‍ित व विनय शर्मा के एकल अभ‍िनय के पापकार्न नाटक का मंचन समागम रंगमंडल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्टूनिस्ट राजेश दुबे के कार्टून व छायाकार अजय धाबर्डे की छायाचित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। अजय यादव द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का संयोजन होगा।

Related Articles

Latest News