गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर खान परिवार ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस बार गणेश उत्सव का आयोजन सोहेल खान के घर पर किया गया, जहां मंगलवार को बप्पा के विसर्जन के दौरान पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। इस बीच सोशल मीडिया पर विसर्जन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान गणपति की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं।
आरती के दौरान सलमान से अनजाने में आरती की थाली उल्टी दिशा में घूम गई, जिसे देखकर पास खड़ी उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने तुरंत उन्हें टोका और सही तरीका बताया। इसके बाद सलमान ने अपनी गलती सुधारते हुए सही तरीके से आरती पूरी की।
विसर्जन में खान परिवार का जोरदार उत्साह झलका –
गणपति विसर्जन के दौरान सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला:
परिवार और मेहमान की बात करें तो- सोहेल खान, अर्पिता शर्मा, हेलेन और यूलिया वंतूर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने बच्चों के साथ बप्पा की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया.
सलमान का खास अंदाज: विसर्जन के दौरान सलमान खान टी-शर्ट, हाफ लेदर जैकेट और विंटर कैप पहने नजर आए. उन्होंने अपने स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची को प्यार से सहलाया, जिसकी तस्वीरें भी चर्चा में हैं.








