देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी से प्रचंड बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की आशंका है। वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए किसानों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है।
उधर, पहाड़ी राज्यों में घूमने या यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले सकता है, ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर देख लें। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जिसका प्रभाव बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने और 22 सितंबर को इसके पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी 20 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल, साथ ही किन जिलों में बारिश का अलर्ट है और कहां लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देश के 21 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 20 सितंबर को देश के 21 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में वज्रपात और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (20 सितंबर—बारिश और आंधी की चेतावनी): राजधानी में आज हल्की बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (20 सितंबर—बारिश और आंधी का अलर्ट): नोएडा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, महामाया नगर, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार (20 सितंबर—तेज बारिश और आंधी की प्रबल संभावना): मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। पटना में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (20 सितंबर—भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला और पलामू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (20 सितंबर—बारिश और आंधी की चेतावनी): चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (20 सितंबर—भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): चंबा, शिमला, मंडी, सोलन, कांगड़ा और ऊना में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (20 सितंबर—बारिश और आंधी की संभावना): अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़, राजौरी और बारामूला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (20-21 सितंबर—बारिश और आंधी की चेतावनी): बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (20 सितंबर—भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी है। हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (20 सितंबर—भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में बारिश और आंधी की संभावना है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।








