जबलपुर. पितृपक्ष के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति एवं जबलपुर–गया–जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की कुल 12 सेवाएं संचालित की जाएंगी. इन ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. यात्री उपलब्ध आरक्षित सीटों एवं बर्थ का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुविधाजनक एवं आरामदायक बना सकते हैं.
रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 06 सेवाएं
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितम्बर, 02 एवं 07 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति से 15:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:30 बजे गया पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितम्बर, 05 एवं 10 अक्टूबर 2026 को गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
प्रमुख ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड.
जबलपुर–गया–जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल 06 सेवाएं
गाड़ी संख्या 01702 गया–जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल 28 सितम्बर, 03 एवं 08 अक्टूबर 2026 को गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–गया पितृपक्ष स्पेशल 29 सितम्बर, 04 एवं 09 अक्टूबर 2026 को जबलपुर से 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:30 बजे गया पहुंचेगी.
प्रमुख ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड.








