Tuesday, September 22, 2026
HomeTechnologyOnePlus ने लॉन्च किया सस्ता धुरंधर, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी का...

OnePlus ने लॉन्च किया सस्ता धुरंधर, बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी का जबरदस्त कॉम्बो

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा है, जहां इसका सबसे बड़ा आकर्षण 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है और फोन 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज में आता है। खास बात यह है कि बैटरी को 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। OnePlus ने इसे Midnight Hype और Neo Green जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है।

16,999 रुपये में आया OnePlus का नया फोन

OnePlus N6 Lite 4G को भारत में सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर कंपनी ने बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी को फोन की प्रमुख खूबियों के तौर पर पेश किया है।

फोन का डिजाइन भी बजट कैटेगरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें Midnight Hype और Neo Green कलर मिलते हैं, जिससे यूजर्स को दो विकल्प मिल जाते हैं। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखता है जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और कॉलिंग के लिए बड़ी स्क्रीन और लंबा बैटरी बैकअप चाहिए।

6.75 इंच की स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल है और यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 900 निट्स तक बताई गई है। इसके अलावा स्क्रीन 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है।

120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, ऐप्स के बीच स्विचिंग और सामान्य एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ नजर आ सकते हैं। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया कंटेंट देखने का अनुभव भी इस फोन की प्रमुख खूबियों में शामिल है।

Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी दिया गया है, जिसके जरिए RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

OnePlus ने फोन में थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान दिया है और इसके लिए 13,700 वर्ग मिलीमीटर का heat dissipation area दिया गया है। यह सेटअप रोजमर्रा के सामान्य काम, ऐप्स, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जैसे इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

13MP कैमरा और 5MP सेल्फी सेंसर

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G के रियर पैनल पर 13MP का कैमरा दिया गया है। यह सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ आता है और इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

कैमरा सेटअप को कंपनी ने बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर रखा है, इसलिए फोन का मुख्य फोकस हाई-एंड कैमरा फीचर्स के बजाय बैटरी, डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर नजर आता है।

7000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग

OnePlus N6 Lite 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। कंपनी ने इस बड़ी बैटरी के साथ 15W वायर्ड चार्जिंग दी है। इसके अलावा फोन 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

इसका मतलब यूजर जरूरत पड़ने पर फोन की बैटरी से किसी दूसरे छोटे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। OnePlus के अनुसार, एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर फोन 49.7 घंटे तक कॉलिंग बैकअप दे सकता है। ऐसे यूजर्स के लिए यह फीचर उपयोगी हो सकता है जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं चाहिए।

IP64 और MIL-STD-810H का सपोर्ट

फोन को IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा OnePlus के मुताबिक, N6 Lite 4G ने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou का सपोर्ट दिया गया है।

चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मौजूद है। साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जबकि ऑडियो के लिए सिंगल multi-magnet स्पीकर दिया गया है, जो OReality Audio सपोर्ट करता है।

Related Articles

Latest News