जबलपुर। गोविंदगंज रामलीला की 162वीं श्रीराम बारात आज शुक्रवार शाम धूमधाम और श्रद्धामय वातावरण में निकली। अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने बताया कि श्रीरामबारात शायं सात बजे रामलीला प्रांगण से प्रारंभ हुई। अध्यक्ष अनिल तिवारी, संरक्षक रवि गुप्ता, राकेश डी पी पाठक, वासुदेव शास्त्री, रोहित महाराज, मोहन महाराज, सुशील शुक्ला, विजय सरावगी, राकेश पाठक, अरुण दुबे, राजेश पाठक सहित नगर के जनप्रतिनिधि और विशिष्ठजन भगवान की पूजन-अर्चन कर बारात में शामिल हुए। बारात में सबसे पहले भगवान् गनपति था। उसके बाद गुरुवर विश्वामित्र के साथ दूल्हा बने भगवान राम, अनुज लक्ष्मण, महाराज दशरथ के साथ भरत-शत्रुघन सहित कई धर्ममयी झांकियां शामिल होंगी। बारात में राधा कृष्ण की चलित झांकी ने सबका मन मोह लिया। बारात में भगवान शिव, ब्रह्मा विष्णु, महेश, सूर्य, इंद्र आदि देवी देवता शामिल थे। बारात रामलीला भवन से गुड़हाई, कोतवाली, कमानिया, फुहारा, बड़े महावीर, पांडे चौक, बल्देवबाग, चेरीताल, गोपालबाग, दमोह नाका होते हुए वापस रामलीला प्रांगण में संपन्न हुई।
निवाड़गंज में जनवासा-
तिवारी ने बताया कि परंपरा अनुसार पंचकोषी मंदिर निवाड़गंज में भगवान की बारात का जनवासा रहा। यहां की व्यवस्था नगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, संजय गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा की गई। जनवासे में दूल्हा बने श्रीराम सहित चारों भाइयों और अन्य बारातियों का स्वागत किया गया। बारात का रास्ते भर स्वागत हुआ। यात्रा मार्ग के समस्त प्रतिष्ठान, आसाव में तोरण द्वार लगे थे। सभी ने प्रभु की झांकी का पूजन आरचन और स्वागत किया।








