कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 25 से ज्यादा पैसेंजर्स से भरी मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) नाले में गिर गई. हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई. हादसा शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ. बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी. कराडिय़ा टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई. एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं.
कुल 17 घायल, कुछ घायलों की पहचान
घायलों में वंदिता पुत्री रविंद्र झरबड़े, अजय गावंडे पुत्र मरोतराव गावंडे, वेदांत झरबड़े पुत्र योगेश झरबड़े, मोहनिस झरबड़े पुत्र रविंद्र झरबड़े, आकांक्षी झरबड़े पुत्री कमलेश झरबड़े, हेमलता गायकवाड़ पत्नी संतोष गायकवाड़, सारांश पुत्र कमलेश झरबड़े घायल हुए हैं. कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नीलेश जैन ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है. मृतकों के नाम अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी, राजू हैं. बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है. इनमें से 7 की मौत मौके पर ही हो गई थी. एक घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
ड्राइवर को झपकी के कारण हादसे की आशंका
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है. ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है. आगे की तरफ बैठे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा चोट लगी है. कई घायल सीटों के बीच फंस गए थे. ग्रामीणों ने कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला








