Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशWeather Update: MP में आज इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली...

Weather Update: MP में आज इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मध्य प्रदेश में आज मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर और सागर जिले में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।mp के इन जिलों में बारिश की संभावना ज्यादा रहेगी 

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 16 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास और शाजापुर के साथ सागर जिला शामिल है.

इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.राजधानी भोपाल में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी –

मौसम विभाग ने गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान हवा की औसत गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.

भोपाल के लिए अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इससे पहले 22 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था.
रात के तापमान में कहां रही सबसे ज्यादा ठंड?

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान के मामले में कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमरकंटक में 14.5 डिग्री, रीवा में 15 डिग्री, उमरिया में 15.4 डिग्री और शहडोल जिले के कल्याणपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, नर्मदापुरम में 22.7 डिग्री, भोपाल, इंदौर और रतलाम में 21 डिग्री, जबकि बैरसिया और नरसिंहपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में रात का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने का अनुमान है, जिससे रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटों में कहां हुई बारिश?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य संभागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो देवास में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कालापीपल में 26 मिलीमीटर, शुजालपुर में 25 मिलीमीटर, गुलाना में 22 मिलीमीटर, चांद में 21.2 मिलीमीटर और शाजापुर में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, सुसनेर, निवाली और टोंकखुर्द में 4-4 मिलीमीटर, श्यामपुर में 2.5 मिलीमीटर, सीहोर में 2.2 मिलीमीटर, बड़ौद में 2 मिलीमीटर, सेंधवा में 1 मिलीमीटर और भोपाल में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Latest News