Homeमध्य प्रदेशगौवर्धन पूजा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, गौमाता से जीवन को जोड़ें...

गौवर्धन पूजा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, गौमाता से जीवन को जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्‍जैन में तिलकेश्‍वर महादेव गौशाला में विधि विधान से गौवर्धन पूजा की व गौ माता को गुड़ रोटी खिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्‍जैन भगवान श्रीकृष्‍ण की शिक्षा स्‍थली है। इस नगरी का गौरवशाली अती‍त है। उन्‍होने कहा कि गौवर्धन पूजा सनातन संस्‍कृति की पहचान है। यह गुरु गोरखनाथ के नाम पर की जाती रही है। सनातन धर्मावलंबी दीपावली का त्‍यौहार गौधन का पूजन कर मनाते है। समय की आवश्‍यकता है कि गौमाता की पूजा के साथ प्रत्‍येक व्‍यक्ति गौमाता को पाले।

सिंहस्‍थ के प्रबंधन के लिए समाज का सहयोग आवश्‍यक है

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्‍जैन नगर सिंहस्‍थ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रबंधन के लिए तैयार हो रहा है। पूरे शहर में 500 कि.मी. से अधिक सडके बन रही है। तिलकेश्‍वर महादेव के पास स्थित वाल्मिकी धाम में नया पुलिस थाना भी बनाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को सिंहस्थ के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिप्रा में पवित्र स्‍नान के लिए नए घाटों का‍निर्माण करते हुए उन घाटों पर सुगम पहुंच मार्ग की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने शहर के लोगों को आवाहृन किया है कि वे भी अपनी ओर स‍े सिंहस्‍थ में आने वाले श्रद्धालुओं का खुले मन से स्‍वागत करें। यहां आने वाला हर एक श्रद्धालु एक अनूठे आतिथ्‍य सत्‍कार का अनुभव लेकर लौटे। मुख्‍यमंत्री ने नगर के लोगों से अपील की है कि वे अपनी खाली जमीन पर टेंट सिंटी, घरों में नए कमरे, होटल व होमस्‍टे बनाकर अतिथियों को सुविधा उपलब्‍ध कराए, इससे उन्‍हें अतिरिक्‍त आय भी होगी।

कार्यक्रम में राज्‍यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने भी संबोधित किया। विधायक अनिल जैन कालूहेडा, गृह निर्माण मंडल के अध्‍यक्ष  ओम जैन, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्‍यक्ष रवि सोलंकी, नगर निगम अध्‍यक्ष कलावती यादव, सिंहस्‍थ मेला प्राधिकरण के अध्‍यक्ष जगदीश अग्रवाल, नारायण यादव, संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, राकेश पंड्या, रामनाथ जी महाराज, पूर्व विधायक  राजेन्‍द्र भारती, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, जयसिंह दरबार, जितेन्‍द्र अग्रवाल, संभागायुक्‍त आशीष‍सिंह, एडीजी  राकेश गुप्‍ता, डीआई  नवनीत भसीन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह, एसपी  प्रदीप शर्मा सहित गणमान्‍य जनप्रतिनिधि एवं गौपालक उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News