Friday, April 24, 2026
Homeआस्थामाघी पूर्णिमा 2024: पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से होती...

माघी पूर्णिमा 2024: पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति

सनातन संस्कृति में पूर्णिमा और अमास्या की तिथि का विशेष महत्व है। यूं तो सनातन संस्कृति में माघ मास का विशेष महत्व है और शास्त्रों के अनुसार इस माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने का विधान है, इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। वर्ष 2024 में माघ पूर्णिमा अथवा माघी पूर्णिमा शनिवार 24 फरवरी को है।

सनातन पंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में माघ पूर्णिमा शनिवार 24 फरवरी को पड़ेगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ शुक्रवार फरवरी 23 को दोपहर 3:33 बजे से होगा और पूर्णिमा का समापन शनिवार 24 फरवरी को शाम 5:59 बजे होगा।

पूजा विधि

माघी पूर्णिमा के दिन सुबह सवेरे उठकर ब्रह्मा मुहूर्त में स्नान किया जाता है। स्नान के उपरांत ऊं नमो नारायण: मंत्र का जाप किया जाता है। इसके बाद सूर्यदेव का पूजन किया जाता है। सूर्य देव को अघ्र्य देकर पूजा की जाती है।

भोग में चरणामृत, पान, रोली, फल, तिल, सुपारी और कुमकुम आदि अर्पित किए जाते हैं। इसके पश्चात आरती करते हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। इसके पश्चात दान किया जा सकता है।

Related Articles

Latest News