Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजब भी मेरी जरूरत हो, नि:संकोच घर पधारिये आखिर यह आपके मामा...

जब भी मेरी जरूरत हो, नि:संकोच घर पधारिये आखिर यह आपके मामा का घर जो है: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 दिसंबर को सीएम हाउस खाली कर दिया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान अपने नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। लिंक रोड पर 74 बंगला स्थित बी 8-बंगले में अब शिवराज सिंह चौहान रहेंगे।

नए घर में शिफ्ट होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर को नया नाम दिया है- “मामा का घर”।

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि मेरे प्यारे बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, आप सबसे मेरा रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व का है।   

पता बदल गया है, लेकिन “मामा का घर” तो मामा का घर है। आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूँगा। मेरे घर के दरवाजे सदैव आपके लिए खुले रहेंगे।

आपको जब भी मेरी याद आये या मेरी जरूरत हो, नि:संकोच घर पधारिये आखिर यह आपके मामा और भैया का घर जो है।

Related Articles

Latest News