Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमहिला मंडल पुलिस कॉलोनी गढ़ा के संयोजन में श्रीमद् भागवत भक्ति एवं...

महिला मंडल पुलिस कॉलोनी गढ़ा के संयोजन में श्रीमद् भागवत भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 जनवरी से

महिला मंडल पुलिस कॉलोनी गढ़ा  के संयोजन में प्रति वर्ष होने वाले श्रीमद् भागवत भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ समारोह 10 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में एक बैठक पुलिस कॉलोनी गढ़ा में आयोजित हुई।

बैठक में जानकारी दी गई कि 10 जनवरी को कलश यात्रा रामायण मंदिर सूपाताल से दोपहर 2 प्रारंभ  हो कर मेडिकल कॉलेज मार्ग पर पुलिस कॉलोनी जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा आचार्य कुटी श्रीधाम वृन्दावन व्यास स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज करेंगे। उनका जबलपुर आगमन 9 जनवरी को सड़क मार्ग से होगा।

बैठक में एडवोकेट गोपाल कृष्ण हाड़ा, डा. रविकांत शुक्ला, राजकुमार अवस्थी, राजकुमार तिवारी, राजेश पटेल, भानु प्रताप सिंह, सुधीर पाठक, डीएस रघुवंशी, राजेन्द्र गौतम व अन्य सदस्य उपस्थि‍त थे। आयोजन समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से भागवत कथा में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Related Articles

Latest News