Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयकेएल वर्मा होंगे जबलपुर रीजन के नए मुख्य अभियंता, बिजली कंपनी ने...

केएल वर्मा होंगे जबलपुर रीजन के नए मुख्य अभियंता, बिजली कंपनी ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

मध्य प्रदेश की पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई आला अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सागर रीजन के मुख्य अभियंता केएल वर्मा को जबलपुर रीजन का नया मुख्य अभियंता (चालू प्रभार) का दायित्व सौंपा है।

वहीं जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता जीडी वासनिक को मुख्य अभियंता प्रवर्तन (चालू प्रभार) बनाया गया है। इसके अलावा रीवा में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य अभियंता आईके त्रिपाठी को पदोन्नत कर मुख्य अभियंता रीवा रीजन का चालू प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही रीवा रीजन के मुख्य अभियंता (चालू प्रभार) डी कुमार को सागर रीजन का मुख्य अभियंता (चालू प्रभार) बनाया गया है, जबकि मुख्य अभियंता प्रवर्तन (चालू प्रभार) रहे अरविंद चौबे को कंपनी के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर का मुख्य महाप्रबंधक (प्रशिक्षण) बनाया गया है।

इनके अलावा कंपनी के 6 अधीक्षण अभियंताओं का भी स्थानांतरण कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Latest News