
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400
22 जनवरी को वृश्चिक लग्न में जन्म लेने वाला बालक के पास में पिता का सुख कम रहेगा। माता जी का उसको अच्छा सुख मिलेगा। व्यक्ति खर्चीला होगा। पढ़ाई-लिखाई में कमजोर होगा।
22 जनवरी को धनु लग्न में जन्म लेने वाले बालक स्वस्थ रहेगा। उसके पास धन की थोड़ी कमी रहेगी। अत्यंत विद्वान होगा। भाग्य से उसको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी।
22 जनवरी को मकर लग्न में जन्म लेने वाले बालक को मानसिक संताप हो सकता है। धन पर्याप्त मात्रा में उसके पास हो सकता है। भाई बहनों से उसके संबंध ठीक नहीं रहेंगे। यह व्यक्ति अत्यंत विद्वान रहेगा। अत्यंत खर्चीला होगा तथा काफी सुखी भी रहेगा।
22 जनवरी को कुंभ लग्न में जन्म लेने वाला बालक कठोर प्रवृत्ति का होगा। जीवनसाथी के साथ उसका संबंध कम ठीक रहेगा। धन की भी कमी हो सकती है।
22 जनवरी को मीन राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति शासकीय अधिकारी हो सकता है। भाई बहनों से उसके संबंध सामान्य रहेंगे। धन पर्याप्त मात्रा में उसके पास रहेगा। भाग्य उसका साथ कम देगा।
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि 22 तारीख को मेष, मिथुन, सिंह और तुला लग्न में जन्म लेने वाले बालकों का भविष्य अत्यंत उज्जवल रहेगा। धनु और मीन लग्न के बालकों का भविष्य अच्छा नहीं है। अन्य लग्न के बालकों का भविष्य कुछ अच्छा और कुछ बुरा रहेगा।











