Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को मिली जेड प्लस सुरक्षा

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को मिली जेड प्लस सुरक्षा

नई दिल्ली (हि.स.)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्यपाल के प्रवक्ता ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

इससे पहले राज्यपाल खान शनिवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने और बाद में उनकी कार के करीब आने के बाद कोल्लम के नीलामेल में सड़क किनारे विरोध में धरने पर बैठ गए थे। राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव से मामले की शिकायत की थी।

राज्यपाल कार्यालय की ओर से कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल राजभवन को सूचित किया है कि सीआरपीएफ का जेड प्लस सुरक्षा कवर राज्यपाल और केरल राजभवन तक बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Latest News