Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबिहार कैबिनेट की बैठक में चार एजेंडे पर मुहर, बजट सत्र की...

बिहार कैबिनेट की बैठक में चार एजेंडे पर मुहर, बजट सत्र की तारीख बढ़ाई गई

पटना (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राजग सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में कुल 4 एजेंडे पर मुहर लगी। जिनमें संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो एजेंडे थे।

सदन का सत्र बुलाए जाने के लिए सीएम नीतीश को अधिकृत किया गया है। बजट सत्र 5 फरवरी को आगे बढ़ाया गया है। आज शाम तक मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों का बंटवारा हो सकता है।

कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के ऑफिस पहुंच कर बात की। सचिवालय में लगी राजद-कांग्रेस के मंत्रियों की नेम प्लेट हटा दी गई है। जदयू के पुराने मंत्रियों के नेम प्लेट को ढंक दिया गया है। तेजस्वी के बंगले के बाहर लगी डिप्टी सीएम की नेम प्लेट को भी ढंका गया है।

Related Articles

Latest News