Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशबीएसएफ में आईजी बनाए गए इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर

बीएसएफ में आईजी बनाए गए इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर

डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसके साथ-साथ पुलिस महकमे में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी के अनुसार इंदौर पुलिस कमिश्नर आईपीएस मकरंद देऊस्कर को प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल में आईजी बनाया गया है।

मकरंद देऊस्कर को दस माह पहले इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। वे 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रतिनियुक्ति के संबंध में मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि मकरंद देऊस्कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पसंदीदा अफसरों में से एक रहे हैं।

Related Articles

Latest News