Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयईडी का केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े...

ईडी का केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार की सुबह धन शोधन की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव वैभव कुमार और पार्टी से जुड़े लोगों सहित 10 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई पार्टी की होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले की गई है।

बताया गया है कि केजरीवाल के निजी सचिव वैभव कुमार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार और पार्टी के राज्यसभा सदस्य नारायण दास गुप्ता सहित कुछ लोगों के यहां तलाशी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करने का दावा किया था।

Related Articles

Latest News