Homeराष्ट्रीयकाजी नींबू असम का 'स्टेट फ्रूट' घोषित

काजी नींबू असम का ‘स्टेट फ्रूट’ घोषित

गुवाहाटी (हि.स.)। काजी नींबू (साइट्रस लिमोन) असम का ‘स्टेट फ्रूट’ घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज इसकी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि “हमारी सरकार ने काजी नींबू (साइट्रस लिमोन) को असम का ‘स्टेट फ्रूट’ घोषित करने का निर्णय लिया है। अपनी अनूठी सुगंध और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ, असम के इस नींबू ने हमारे स्थानीय व्यंजनों को समृद्ध किया है।

आज की घोषणा के साथ, यह वैश्विक फल मानचित्र पर चमकने, आत्म-निर्भरता और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।”

Related Articles

Latest News