Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWorld Table Tennis: भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया

World Table Tennis: भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया

बुसान (हि.स.)। मनिका बत्रा की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने सोमवार को बुसान में 2024 विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप के ग्रुप 1 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया।

रविवार को हंगरी पर 3-2 से जीत के बाद, भारतीय महिला टीम ने अयहिका मुखर्जी और श्रीजा अकुला को आराम देने का फैसला किया, जबकि अर्चना कामथ और दीया चितले को लाइनअप में शामिल किया।

कामथ ने उज्बेकिस्तान की रिम्मा गुफरानोवा को आसानी से 11-7, 11-3, 11-6 से हराकर शुरुआत की। इसके बाद बत्रा ने मार्खाबो मागदीवा को 11-7, 11-4, 11-1 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। बढ़त बढ़ा दी।

मुकाबले के तीसरे सेट में चितले पर रोजालिना खादजीवा ने दबाव डाला, लेकिन भारतीय खिलाड़ी 11-6, 10-12, 11-4, 11-6 से जीतने में सफल रहीं और भारत को लगातार दूसरी जीत दिलाई।

हालाँकि, भारतीय पुरुष टीम को दिन की शुरुआत में मेजबान दक्षिण कोरिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व में 67वें नंबर पर भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी हरमीत देसाई पुरुष मुकाबले के शुरुआती मैच में कोरिया के वूजिन जांग से हार गए। जांग ने हरमीत को 3-0 (11-4, 12-10, 11-8) से हराया।

इसके बाद साथियान ज्ञानसेकरन को लिम जोंगहून से 5-11, 7-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।

चार बार के ओलंपियन अचंता शरथ कमल ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन मैच 9-11, 11-8, 6-11, 5-11 से हार गए, जिससे भारत को प्रतियोगिता में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड से और महिला टीम का सामना मजबूत स्पेन से होगा।

Related Articles

Latest News