Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमानव सेवा ही सबसे बडी सेवा है: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मानव सेवा ही सबसे बडी सेवा है: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्वालियर में आयोजित शिविर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बडी सेवा है, हम सेवक हैं आपकी सेवा ईमानदारी से करेगें। जगह जगह कैंप आयोजित किए जा रहे हैं जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ आप तक आसानी से पहुंच सके। साथ ही कहा कि ग्वालियर विधानसभा में हजारों परिवारों को निशुल्क राशन मिल रहा है।

शिविर के नोडल अधिकारी ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 03 वार्ड नंबर 15 के अंतर्गत जती की लाइन में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य के 1650, पीएम स्वनिधि 98, आयुष्मान 107, उज्ज्वला योजना के 117, आधार कार्ड 126 सहित कुल 4629 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया।

इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड 5 बदनापुरा में आयोजित शिविर में 5030 हितग्राहियों ने लाभ लिया। शिविर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान कार्ड योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया।  

शिविर में आये हितग्राहियों की सुनी समस्या

ऊर्जा मंत्री ने शिविर में आये बडी संख्या में हितग्राहियों की समस्या बारी बारी से उनके पास जाकर सुनी। कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित ही करा दिया गया तथा कुछ समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

Latest News