Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकंबोडिया में भारतीयों से कराई जा रही साइबर ठगी, विदेश मंत्रालय ने...

कंबोडिया में भारतीयों से कराई जा रही साइबर ठगी, विदेश मंत्रालय ने कहा- हो रही कार्रवाई

नई दिल्ली (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने कंबोडिया में भारतीयों से जबरन कराए जा रहे अवैध साइबर कार्यों पर आज प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय का कहना है कि कंबोडिया प्रशासन के साथ मिलकर भारतीयों को बचाया जा रहा है और साथ ही इस पर नकेल कसने के लिए भी दोनों देशों की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि हमने कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों पर मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। कंबोडिया में भारतीय दूतावास अपने नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है। इन्हें देश में रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था। बाद में उन्हें अवैध साइबर कार्य के लिए मजबूर किया गया । कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए लगभग 250 भारतीयों को बचाकर वापस लाया गया है। इनमें से 75 लोग पिछले तीन महीनों में लाए गए हैं।

बयान में प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास नागरिकों को ऐसे घोटालों के बारे में कई सलाह भी जारी कर रहा है। कंबोडिया में मदद चाहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सहयोग दे रहा है। इन धोखाधड़ी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर नकेल कसने के लिए कंबोडियाई अधिकारी और भारतीय एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

Related Articles

Latest News