Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबिजली कर्मी के साथ उपभोक्ता ने मारपीट कर तोड़ा मोबाइल फोन, आरोपी...

बिजली कर्मी के साथ उपभोक्ता ने मारपीट कर तोड़ा मोबाइल फोन, आरोपी पर नहीं हुई कोई कार्यवाही

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता कार्यालय ग्रामीण सर्किल के जबलपुर डिविजन में पदस्थ संविदा कर्मी सुनील कामले को बंदर कला मुख्यालय का प्रभार दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार 11 अप्रैल 2014 को लगभग दोपहर 3 बजे उपभोक्ता पुनीत शुक्ला का फोन विद्युत कर्मी सुनील कामले के मोबाइल पर आया कि मेरे फार्म हाउस का कनेक्शन सिंगल फेस करना है आ जाओ। विद्युत कर्मी उपभोक्ता के फार्म हाउस पहुंचा, वहां उसके द्वारा फार्म हाउस और पोल के बीच सर्विस लाइन की लंबाई नापी तो वो सर्विस लाइन छोटी पड़ गई।

इस बात को लेकर उपभोक्ता पुनीत शुक्ला के द्वारा विद्युत कर्मी सुनील कामले के साथ मारपीट की गई एवं उसका फोन पटक कर तोड़ भी दिया गया। विद्युत कर्मी के द्वारा पुलिस चौकी एवं बरगी थाने में उपभोक्ता पुनीत शुक्ला के खिलाफ लिखित जानकारी दी गई एवं विद्युत कर्मी के द्वारा सहायक अभियंता को भी लिखित जानकारी दी गई। मगर आज तक उपभोक्ता के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, अरुण मालवीय, इंद्रपाल सिंह, संदीप यादव, विपतलाल विश्वकर्मा, मोहन दुबे, शशि उपाध्याय, महेश पटेल, अमीन अंसारी, मदन पटेल, दशरथ शर्मा आदि ने मांग की है कि विद्युत कर्मी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ने तथा शासकीय कार्य में भी बाधा डालने वाले उपभोक्ता पुनीत शुक्ला को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उसके ऊपर कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Latest News