Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन अकाउंट खोलने पर...

कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन अकाउंट खोलने पर रोक

नई दिल्ली (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक पर सख्त कार्रवाई की है। आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से कोटक महिंद्रा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने पर बैन लगा दिया है।

आरबीआई ने जारी एक बयान में बताया कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड तत्काल प्रभाव से काम बंद करने का निर्देश दिया गया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक इसमें ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करना भी शामिल है। हालांकि, बैंक अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों सहित अपने मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।

बैंक नियामक ने बैंक पर ये प्रतिबंध लगाने का कारण बताते हुए बताया कि वर्ष 2022 और 2023 के लिए आरबीआई की आईटी परीक्षा से उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं और इन चिंताओं को व्यापक और समय पर ढंग से संबोधित करने में कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से लगातार विफलता के आधार पर आवश्यक हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के अनुसार उसकी देशभर में 1,780 से ज्यादा ब्रांच और 4.12 करोड़ ग्राहक हैं। इस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 49 लाख से ज्यादा लोग कर रहे है। इसके 28 लाख से ज्यादा डेबिट कार्ड एक्टिव है। एक लाख से ज्यादा कर्मचारी बैंक में काम करते हैं, जबकि 3.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि बैंक में जमा हैं।

Related Articles

Latest News