Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअमिताभ बच्चन को दिया गया लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

अमिताभ बच्चन को दिया गया लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 2022 में निधन हो गया था। यह पुरस्कार उनकी स्मृति में परिवार और ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया था। कुछ दिनों पहले से ही चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिलेगा। उनके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और एक्टर रणदीप हुडा को भी इस खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कुछ दिन पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका उषा उत्थप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब अमिताभ बच्चन को संगीत जगत के दिग्गजों और मंगेशकर परिवार के सामने यह अवॉर्ड दिया गया। बिग बी की ये अवॉर्ड लेते हुए तस्वीरें सामने आ गई हैं। फोटो में बिग बी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अवॉर्ड मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर की। “हृदयनाथ जी, मैं पिछली बार के लिए आपसे माफी मांगता हूं। मैंने तब आपको बताया था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक था, लेकिन यहां नहीं आना चाहता था। इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा।” अमिताभ ने कहा।

मंगेशकर परिवार के भाई-बहनों ने अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। सबसे पहले लता मंगेशकर की दूसरी बहन और गायिका आशा भोसले बिग बी को एक पुरस्कार से सम्मानित करना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह कार्यक्रम से नदारद रहीं।

Related Articles

Latest News