Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजआखिरकार 25 दिनों बाद घर लौटे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम...

आखिरकार 25 दिनों बाद घर लौटे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह की अब आखिरकार तलाश खत्म हो गई है, क्योंकि वे घर लौट आए हैं। 22 अप्रैल को लापता होने के बाद 26 अप्रैल को एक्टर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, तभी से उनकी तलाश जारी थी। पुलिस ने कहा कि वह शुक्रवार (17 मई) को घर लौटे।

गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को मुंबई जाने वाले थे, इसलिए वह दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे। गुरुचरण की दोस्त भक्ति सोनी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर लेने गई थीं लेकिन पता चला कि वह आए ही नहीं हैं। इसके बाद सभी ने पहले एक्टर को खोजा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बाद में गुरुचरण के पिता मदद के लिए पुलिस के पास गए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस पिछले 25 दिनों से कई राज्यों में उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन गुरुचरण शुक्रवार को खुद ही घर लौट आए है।

पुलिस के मुताबिक गुरुचरण सिंह ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। वह पिछले 25 दिनों के दौरान अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में कई गुरुद्वारों में रहे, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि उसे घर जाना होगा और वह घर लौट आए।

दिल्ली पुलिस लापता गुरुचरण को ढूंढने के लिए मुंबई में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के सेट पर गई थी। दिल्ली पुलिस की टीमों ने दिल्ली और मुंबई में 50 से ज्यादा लोगों के बयान लिए थे। इसके अतिरिक्त अभिनेता का पता लगाने के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों में भी खोज की, लेकिन एक्टर पंजाब में थे और खुद ही घर लौट आए हैं।

टॉप हेडलाइंस

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...