Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीययूक्रेन-रूस के बीच हमले तेज

यूक्रेन-रूस के बीच हमले तेज

कीव (हि.स.)। रूस ने अपने क्षेत्र में यूक्रेन के लगभग 60 ड्रोन और कई मिसाइल मार गिराने का दावा किया है जबकि कीव ने कहा है कि उसने 30 से अधिक रूसी ड्रोन नष्ट किए हैं।

खार्किव के बाहरी इलाके में एक हमले में रविवार को कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त उत्तर-पूर्व इलाके में नए सिरे से आक्रमण शुरू कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी हवाई सुरक्षा ने दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में रात भर में 57 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन का मलबा स्लावियांस्क-ऑन-क्यूबन शहर में एक तेल रिफाइनरी पर गिरा, लेकिन इससे आग की कोई घटना अथवा किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। रिफाइनरी में एक विस्फोट दिखाया गया, क्योंकि इससे एक ड्रोन टकराया। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप पर लंबी दूरी की नौ बैलिस्टिक मिसाइल और एक ड्रोन नष्ट कर दिया गया, जिससे सेवस्तोपोल शहर में बिजली कट गई। यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोद क्षेत्र में तीन और ड्रोन मार गिराए गए। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार, ड्रोन का मलबा गिरने से एक चर्च की छत पर आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Related Articles

Latest News